फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपवास रखकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की मांग

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को रिहा करने के लिए काली बांधकर बैठे कार्य? - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उन्होंने कालीमहाल स्थित पार्टी कार्यालय में उनके चित्र और नेहरू पार्क में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में धरना व उपवास रखकर प्रदेश सरकार से उन्हें शीघ्र रिहा करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी गुप्ता ने कहा कि स्व. नेहरू पर आरोप लगाने वाली भाजपा सरकार की सारी कलई खुल चुकी है। गरीब व मजदूर विरोधी सरकार ने गरीबों व मजदूरों को अच्छे दिन का सब्जबाग दिखाकर पैदल चलने व भूखे-प्यासे रहने पर विवश कर दिया है। जब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी एक हजार बसों की व्यवस्था की तो भाजपा सरकार ने हिलाहवाली कर बसों को खाली लौटा दिया। साथ ही अजय कुमार लल्लू को फर्जी मुकदमें में गिरफ्तार करा दिया। अगर रिहाई नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर बृजेश गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसिफ, नंदगोपाल सिंह, मुजाहिद अख़्तर, विजय गुप्ता मौजूद थे। वहीं एनएसयूआई के सदस्यों ने पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू की पुण्यतिथि मनाई। कहा कि नेहरू जी ने न केवल भारत एक खोज का चिंतन और लेखन किया बल्कि आजादी के बाद आधुनिक भारत का निर्माण किया। इस मौके पर प्रभुनारायण तिवारी रिंकू आदि थे।
चकिया संवाददाता के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विनोद सिंह ‘गणित’ के नेतृत्व में बुधवार को काली पट्टी बांध कर दो घंटे का उपवास रखा। साथ ही नगर स्थित मां काली मंदिर पर अजय कुमार लल्लू को रिहा करने से संबंधित नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश सरकार मजदूर विरोधी है। इस मौके पर रामदुलारे राम, जगजीवन राम, बेचू चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें