फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनिर्माण मंत्री से जिले के बदहाल सड़कों के मरम्मत की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकनिर्माण मंत्री से जिले के बदहाल सड़कों के मरम्मत की मांग
विज्ञापन

सचित्र
पीडीडीयू नगर। जिले की बदहाल सड़कों की मरम्मत के लिए सामाजिक संस्था पूर्वांचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को उपमुख्यमंत्री और लोकनिर्माण मंत्री केशव मौर्य से मुलाकात की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री आरपी कुशवाहा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने चंदौली जिले की बदहाल सड़कों की जानकारी दी। जल्द से जल्द सड़कों के मरम्मत की मांग की। बताया कि सैदपुर घाट से लेकर सकलडीहा बाजार तक, जो जिले का मुख्य मार्ग है, इस समय सबसे बदहाल है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और बरसात होने पर इन गड्डों में पानी भर जाता है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इसी तरह मारूफपुर वाया नादी निधौरा धानापुर मार्ग, बलुआ वाया भगवानपुर टांडा मार्ग, चहनियां वाया भूपौली पीडीडीयू नगर मार्ग, सकलडीहा कमालपुर मार्ग, मथेला मुगलसराय मार्ग, धानापुर अमड़ा आदि मार्ग भी बदहाल है। प्रतिनिधि मंडल में पूर्वांचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरबी यादव, राकेश यादव रौशन, डॉ. संजय यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें