फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री के बर्खास्तगी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी के बर्खास्तगी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पूर्वी जोन अध्यक्ष सतीश बिंद के नेतृत्व में कठौड़ी में सोमवार को धरना दिया। चेताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन किया जएगा।
विज्ञापन

सेवा दल के पूर्वी जोन अध्यक्ष सतीश बिंद ने कहा कि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के अपने भाई को गैर कानूनी तरीके से फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी देना उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को दर्शाता है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाय। साथ ही प्रदेश में ब्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। धरना देने वालों में प्रदेश महासचिव राधेश्याम यदुवंशी, मनोहर बिंद, अब्दुल गनी, रीना देवी, बृजमोहन जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें