कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। संवाद
- फोटो : udhampur news
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक रतन वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मोंथा तूफान के चलते बर्बाद हुई धान की फसल का किसानों को प्रति एकड़ 30 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की।
किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आपदा के कारण धान जिन खेतों में बर्बाद हुआ उनमें रबी की फसल भी होने की संभावना नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से मांग की कि बहुत किसान ऐसे हैं जिन्होंने बीमा नहीं कराया है।
उनकी लेटी हुई धान की बर्बाद फसल का तत्काल सर्वे करा कर मुआवजा राशि तत्काल उपलब्ध कराया जाए। बाद में डीएम की गैर मौजूदगी में एडीएम न्यायिक रतन वर्मा को ज्ञापन दिया गया। एडीएम ने कहा कि हम आपकी मांग को सरकार तक पहुंचायेंगे।
इस मौके पर किसान मजदूर संयुक्त यूनियन से दीनानाथ श्रीवास्तव, किसान विकास मंच की तरफ से राधेश्याम पांडेय, रतन सिंह, शेषनाथ यादव, राम अवध सिंह आदि उपस्थित रहे।