फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन का नाम बदलने की मांग

Wed, 14 Jun 2017 01:00 AM IST
chandauli
विज्ञापन
धरने पर बैठे सदस्य।
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखे जाने के यूपी कैबिनेट के निर्णय के विरोध में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों का धरना शास्त्री जन्म स्थली पर मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान पिछले दिनों नगर पालिका परिषद में सभासदों द्वारा शास्त्री जी के नाम पर नगर का नाम रखने के प्रस्ताव को शासन को भेजने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि रेलवे जक्शन का नाम बदलने के प्रस्ताव को खारिज नहीं किया गया न्यास के सदस्य आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन

इसके पूर्व वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री जी की जन्म स्थली को प्रदेश और केंद्र सरकार ने भूला दिया है। अपनी सादगी और इमानदारी के लिए प्रसिद्ध शास्त्री जी के नाम के बजाए मुगलसराय का नाम पंडित दीनदयाल के नाम पर रखने का निर्णय गलत है। कहा कि पिछले दिनों पालिका बोर्ड की बैठक में 12 सभासदों ने मुगलसराय शहर का नाम लाल बहादुर शास्त्री नगर रखने का प्रस्ताव दिया था। इसे शासन तक नहीं भेजा गया। इस दौरान कृष्णा गुप्ता, संतोष पाठक,अभिषेक नरायन, दिनेश यादव, कुमार नंदजी, नरायन गोंड, संजय श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, जितेन्द्र प्रताप, विश्वनाथ, बिल्ला, पवन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें