मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखे जाने के विरोध में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को जारी रहा। इस दौरान चेतावनी दी कि यदि स्टेशन का नाम बदलने के नियम पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो आंदोलन जारी रहेगा।
इसके पूर्व भी मुगलसराय जंक्शन का नाम लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखने की मांग को लेकर न्यास के सदस्य लगातार आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद इसके जन आकांक्षाओं के विपरीत स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव पास किया गया है। कहा कि इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा कि कांग्रेसियों का आंदोलन भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन उनका आंदोलन जारी रहेगा। कृष्णा गुप्ता ने बताया कि इसी मांग को लेकर 20 और 21 जून को लखनऊ विधान सभा के समक्ष गांधी प्रतिमा के समीप प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए 19 जून को सदस्य दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इस दौरान नरायन गोंड, जगदीश प्रसाद, दिनेश यादव, अभिषेक नरायन, कुमार नंदजी, बीरबल, चिंटू, जितेन्द्र प्रसाद, रवि शर्मा, सूरज आदि रहे।