पति और पत्नी को लेकर एंबुलेंस कर्मी जिला अस्पताल आ रहे थे कि बीच रास्ते में ही उर्मिला देवी की हालत बिगड़ने लगी। इस पर एंबुलेंस में तैनात पायलट संदीप यादव और स्वास्थ्य कर्मी संदीप कुमार ने आपात स्थिति में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान जच्चा और बच्चा बिल्कुल सुरक्षित रहे।
बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। पायलट एंबुलेंस पायलट संदीप यादव स्वास्थ्य कर्मी संदीप कुमार ने बताया कि एंबुलेंस में सभी प्रकार के उपकरण फर्स्ट ऐड बॉक्स जरूरी की दवाएं हमेशा मौजूद रहती हैं। जिसकी मदद से ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया है।