फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए और नाइट एलाउंस की मांग के समर्थन में ईसीआरईयू में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाई यूनियन के बैनरतले रेलकर्मियों ने शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो स्थित क्रू सेल के समीप धरना प्रदर्शन किया। धरना के माध्यम से फ्रीज किए गए महंगाई भत्ता की बहाली और 43600 से उपर वेतन वालों को रात्रि भत्ता की सीमा को समाप्त करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो उग्र आंदेेलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इंडियन रेलवे इंप्लाईज फेडरेशन के आह्वान पर फ्रीज किए गए मंहगाई भत्ता की पुनर्बहाली और 43600 रुपये के ऊपर नाइट एलाउंस की सीमा बंधी को समाप्त कर सभी को एलाउंस देने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में देश व्यापी विरोध प्रदर्शन किय गया। इसके तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज युनियन के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने कहा कि जिला सचिव रमेश राय ने कहा कि मोदी सरकार रेलवे सहित देश के राष्ट्रीय संपत्तियों को औने-पौने दाम पर अपने कुछ आद्योगिक घरों को बेच रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यूनियन के मंडल सचिव संतोष कुमार पासवान ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पुरा देश सहमा था, उस समय रेल कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए देश की सेवा करते रहे। इस दौरान दो हजार से भी अधिक कर्मचारियों ने अपनी जान गंवा दी। बावजूद इसके कर्मचारियों को इनाम देने के बजाय उनके वेतन में कटौती की जा रही है। इस दौरान लंबे समय से लटके हुए बंचिंग का लाभ सभी विभागों के कर्मचारियों को एरियर सहित भुगतान करने, समय पर शिशु शिक्षा भत्ता देने, इंडक्शन कोटा के तहत इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को अन्य विभागों में स्थानांतरण करने, की मैन , पेट्रोल मैन को जीवन रक्षक यंत्र प्रदान करने की मांग की गई। प्रदर्शन में हरिनारायण राही, दिनेश प्रसाद, रंजित कुमार, सुमन चौधरी, पंकज कुमार, जमुना प्रसाद, काशी यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें