फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर में आई कमी, तटवती इलाकों के किसानो ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। एक सप्ताह तक लगातार बढ़ोत्तरी के बाद रविवार की सुबह गंगा का जल स्तर में घटाव शुरू हो गया। दिन भर में एक फीट तक जल स्तर कम हुआ है। पश्चिम वाहिनी बलुआ गंगा घाट पर चेजिंग रूम और शवदाह गृह से पानी हट गया। पानी कम होने से गंगा के तटवर्ती गांव के किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दो माह पहले बाढ़ झेल चुके किसान एक सप्ताह से गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी को लेकर परेशान हो गए। शनिवार को खतरे के निशान केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की शाम छह बजे तक जल स्तर 68 मीटर तक पहुंच गया। यह चेतावनी बिंदू से 2.20 मीटर नीचे रहा। इसके बाद से जल स्तर में कमी आने लगी। रविवार को दिन भर घटाव का क्रम जारी रहा। रविवर की शाम छह बजे तक एक फीट तक पानी कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें