फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह माह की गर्भवती महिला की मौत, पति पर पिटाई कर हत्या का आरोप

विज्ञापन
म​ड़िहान के हरौड़ा में महिला की मौत होने पर रोते परिजन। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के हड़ौरा गांव में बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चुनार थाना क्षेत्र के अतरी गोल्हनपुर निवासी श्यामसुंदर ने बताया बहन आरती (22) की शादी एक साल पहले हड़ौरा गांव निवासी ओमप्रकाश बिंद के साथ हुई थी। बहन सात माह की गर्भवती थी। बुधवार की रात ओमप्रकाश ने आरती के पेट में पैर से मारा। मारने के बाद हालत गंभीर होने पर उसे एंबुलेंस से वाराणसी लेकर गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके बाद वह निजी एंबुलेंस से शव लेकर बृहस्पतिवार की सुबह हड़ौरा गांव पहुंचा। शव छोड़कर भाग गया। शव को थाने लेकर पहुंचे। मृतका के मुंह, नाक और कान से खून निकल रहा था। श्याम सुंदर ने बताया कि आरती की पहली शादी चार साल पहले मिर्जापुर के शुक्लहा गांव में हुई थी। पति से अनबन के बाद वह मायके लौट आई। डेढ़ साल पहले दूसरी शादी अदलपुरा में हुई, लेकिन वहां भी नहीं बना। ओमप्रकाश आए दिन उसे प्रताड़ित करता था। मांग की कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मृतका सात माह की गर्भवती थी। अचानक पेट में दर्द उठने पर परिजन वाराणसी इलाज के लिए लेकर गए थे। वहीं उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें