चंदौली में डीआईओएस को नियुक्ति पत्र देते सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त जय प्रकाश दक्ष एवं जिला
भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश, जनपद चंदौली के जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को स्काउट एवं गाइड का जिला मुख्यायुक्त नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त जय प्रकाश दक्ष एवं जिला सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से उन्हें नियुक्ति एवं अधिकार पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार को भारत स्काउट एवं गाइड का वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडर भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर जिला सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त सैयद अली अंसारी, कब जिला आयुक्त विवेकानंद दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवनियुक्त जिला मुख्यायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे भारत स्काॅउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश, जनपद चंदौली की स्काउट-गाइड गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जिला संस्था को पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।