फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सकरारी को किया लॉकडाउन

विज्ञापन
फानापुर के हॉटस्पाट गांव सकरारी में की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
धानापुर। विकास खंड के सकरारी गांव में एक ही परिवार में चाची और भतीजा के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद मंगलवार के अधिकारियों ने टीम का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों के निर्देश पर गांव के सीमा को सील कर दिया गया। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीन की। इसके साथ ही सफाईकर्मियों ने गांव को सैनिटाइज किया। अधिकारियों ने लोगों के घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की इसके साथ मास्क लगाने के साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। वहीं कोरोना संक्रमितों से संपर्क में आए लोगों को ट्रैक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव टीम के साथ मंगलवार को धानापुर विकासखंड के सकरारी गांव पहुंचे। एक महिला व पुरूष के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद उन्होंने गांव की सीमाओं को सील किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गांव में सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया। उन्होंने बताया कि गांव में चिकित्सकों की पांच टीम घर-घर जाकर प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। इसके साथ ही दो सफाईकर्मियों को गांव को पूरी तहर से सैनिटाइज करने व दो सफाईकर्मियों को लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने के लिए लगाया गया है। साथ ही लोगों घरों के दरवाजे पर राशन के लिए सूची चस्पा कर दी गई है। गांव को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके साथ ही इस दौरान गांव में न तो कोई प्रवेश कर सकेगा और न ही कोई व्यक्ति बाहर से गांव के भीतर आ सकेगा। इस दौरान डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे, एसडीएम सकलडीहां प्रदीप कुमार, सीओ सकलडीहां जगत प्रसाद कन्नौजिया, बीडीओ सुशील कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत बैजनाथ प्रसाद, एसएचओ बिनोद कुमार मिश्र व ग्राम प्रधान संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें