फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: लतीफशाह बांध पर मात्र 12 घंटे में मिला दूसरे युवक का शव, आंख से निकल रहा था खून; हत्या का आरोप

Wed, 03 Apr 2024 09:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

Chandauli News: लतीफशाह में युवक की शव मिलने के बाद सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। लोगों का कहना है कि यह बांध अब सुरक्षित नहीं रहा।
विज्ञापन
लतीफशाह बांध और अमित जायसवाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के लतीफशाह बांध के पास मात्र 12 घंटे में दो युवाओं का शव मिला। घर से लापता एक युवक का शव मंगलवार की शाम पांच बजे कुंड में उतराया मिला। इसके 12 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि बुधवार की सुबह 5 बजे के करीब लतीफशाह बांध से ही रस्सी से लटका एक और युवक का शव भी मिल गया। उसकी आंख से खून निकल रहा था।

विज्ञापन


युवकों ने खुदकुशी की या फिर इनकी हत्या की गई, यह तो अभी साबित नहीं हो सका है लेकिन शाम के बाद बांध के पास सुरक्षा की कोई व्यवस्था न होना इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है। छह बजे के बाद यहां सन्नाटा छा जाता है। वहीं, अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बांध के पास बुधवार को निरीक्षण भवन की दीवार से रस्सी के सहारे लटकी चकिया नगर के वार्ड नंबर 12 शक्तिनगर का निवासी अमित जायसवाल उर्फ मटरू का शव मिला। नगर निवासी रामनरेश जायसवाल के दो पुत्रों में अमित छोटा था। 
विज्ञापन


उसके भाई श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि दोनों पैरों में चप्पल जस का तस था और उसकी एक आंख से खून टपक रहा था। उसने बताया कि उसका भाई दो ई रिक्शा चलवाता था और मंगलवार की शाम उसका कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। उसने अपने छोटे भाई की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। वहीं भाई की मौत के बाद से दोनों ई रिक्शा का भी पता न चलने की बात कही।

विज्ञापन

परिजनों की ओर से नहीं दी गई है तहरीर 

कोतवाल अतुल प्रजापति ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

वहीं, लतीफशाह बांध के कुंड में मंगलवार की शाम बबुरी थाना क्षेत्र भागुपुर गांव निवासी मुहम्मद हुसैन का शव उतराया हुआ मिला था। युवक घर से चार दिनों से गायब था। इस घटना के 12 घंटे भी नहीं बीते की लतीफशाह बांध की दीवार से ही लटका दूसरे युवक का शव मिला है। लोगों का कहना है कि यह बांध अब सुरक्षित नहीं रहा। शाम होते ही यहां अराजकतत्वों का जमावड़ा हो जाता है। जिससे ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें