फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां अपने दिल की सुनें, मिलेगी कामयाबी-सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। चौधरी सेहकू सिंह बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रविवार को छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखेरी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्राओं ने महिला शक्ति को प्रदर्शित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमन यदव ने छात्राओं को दिल की सुनने की सलाह दी। कहा कि दिल से निर्णय लेकर किसी क्षेत्र में जाएं, जरूर कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत अंतरराष्ट्रीय जेवलिंग थ्रो खिलाड़ी सुमन यादव और संत कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सुमन यादव ने कहा कि समय मूल्यवान है। इसकी कीमत बालिकाएं समझकर आगे बढ़े तो उनके मार्ग को कोई नही रोक सकता। इस अवसर पर अनीस खान, जगमेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश, एल उमाशंकर सिंह ,रमायन यादव, डॉ. संजय कुशवाहा, संजय गुप्ता, उषा यादव, उर्मिला, गीता, बबिता पांडेय, अर्चना कुशवाहा, डॉ. सत्य प्रकाश रहे। संचालन दिनेश कन्नौजिया ने किया। अतिथियों का स्वागत गुरु प्रकाश यादव ने और धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान दयालशरण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें