चकिया के वार्ड नंबर दो पुरानी चकिया में सड़क पर फैला नाबदान का पानी।
- फोटो : CHANDAULI
चकिया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो अंबेडकर नगर पुरानी चकिया में विकास के कार्य कराए गए। नगर पंचायत प्रशासन और वार्ड सदस्य की ओर से विकास के लिए पांच लाख रुपये के काम भी कराए गए मगर हालात बहुत सुधरे नहीं है। अब भी उबड़-खाबड़ गलियां, जगह-जगह कूड़े का ढेर नागरिकों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
वार्ड के नागरिकों का कहना है कि नियमित सफाई के साथ सीवर और नालियों की व्यवस्था होनी चाहिए। गलियों में कूड़े का ढेर लगा रहता है। वार्ड की नालियां ध्वस्त हो गई है। जिसके कारण नाबदान का पानी गलियों में पसरा रहता है। वार्ड में लगभग पांच लाख रुपये विकास पर खर्च भी हो चुुके हैं लेकिन वार्ड की करीब 45 गलियों में जगह-जगह कूड़े फैले हुए हैं।