फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिपाही भर्ती में बेटियों की देनी पड़ी कड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में उत्तराखंड और बिहार से आईं बेटियों को ठहरने से लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचने तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बेटियों ने बताया कि चंदौली में ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं थी। वाराणसी में रात गुजारने के बाद सुबह परीक्षा केंद्र पहुंचना काफी कठिन रहा।
विज्ञापन


उत्तराखंड से सकलडीहा परीक्षा देने आई वर्षा शर्मा ने बताया कि पेपर तो अच्छा हुआ लेकिन परीक्षा केंद्र काफी दूर होने के कारण कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। बताया कि परीक्षा केंद्र के आसपास रुकने की कोई व्यवस्था नहीं है। वाराणसी में ठहरने के बाद सुबह निकले तो कोई वाहन नहीं मिल रहा था। लग रहा था कि परीक्षा छूट जाएगी। किसी तरह पीडीडीयू नगर पहुंचे। वहां से सकलडीहा के लिए कोई साधन ही नहीं था। करीब दो किलोमीटर पैदल चलने के बाद अलीनगर मोड़ पर ऑटो मिला उसमें जगह नहीं थी। किसी तरह किनारे लटककर सकलडीहा पहुंची, जहां से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर परीक्षा केंद्र पहुंची। बताया कि ट्रेन में कन्फर्म सीट न मिलने और रहने-खाने की समस्या से जूझना पड़ा। इसी तरह जौनपुर से आई कुसुम कुमारी ने कहा कि महिला अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र गृह जनपद में होना चाहिए। दूसरे जिले के ग्रामीण इलाके में परीक्षा केंद्र होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
सिपाही भर्ती परीक्षा में तीसरे दिन रविवार को जिले के दस केंद्रों में 4300 अभ्यर्थी शामिल हुए। दो पाली में 7152 अभ्यर्थी पंजीकृत थे लेकिन 2852 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 3576 में से 1453 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 2123 ने ही परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली में 3576 में से 2177 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 1399 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें