फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महिला सिपाही के साथ प्यार में 'लॉक' दरोगा, पत्नी बोली- 15 साल से प्रेम पाश में फंसा रखा है

Wed, 05 Jul 2023 08:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात दरोगा की पत्नी ने बुधवार को चंदौली एसपी से अपनी गृहस्थी बचाने की गुहार लगाई। बताया कि चंदौली में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल ने 15 साल से उसके पति को अपने प्रेम पाश में फंसा रखा है। 
विज्ञापन
लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात है दरोगा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात दरोगा चंदौली जिले के एक थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल पर फिदा हो गया है। दरोगा की पत्नी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से अपनी गृहस्थी बचाने की गुहार लगाई। कहा कि कांस्टेबल उनके पति का आर्थिक और शारीरिक शोषण कर रही है। एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने एसपी को बताया कि थाने में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल ने 15 साल से उनके पति को अपने प्रेम पाश में फंसा रखा है। इससे उनके परिवार में कलह का माहौल है। बच्चे और वह मानसिक तनाव में हैं।
ये भी पढ़ें: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर फंदे से लटक गया शख्स, सुसाइड नोट में बताया ये कारण

महिला कांस्टेबल है तलाकशुदा

एसआई की पत्नी ने बताया कि वह पिछले कई साल से वाराणसी में बच्चों के साथ रह रही है। पुलिस विभाग में तैनात तलाकशुदा महिला कांस्टेबल ने उनके पति से नजदिकियां बढ़ा लीं। बाद में आर्थिक और शारीरिक शोषण करने लगी। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया पर दबंग प्रवृत्ति की कांस्टेबल ने उनके परिवार के सदस्यों को फोन पर धमकी देनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इससे परिवार के लोग काफी सदमे में है। एसपी ने जल्द मामले की जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें