पीडीडीयू नगर। मानसून ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। तेज बारिश के कारण तकनीकी गड़बड़ी हो रही है। इस वजह से हावड़ा दिल्ली रूट पर ट्रेनें लेट हो रही है। रविवार को डाउन उपासना एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से आई। वहीं अन्य ट्रेनें भी देरी से आई। इससे यात्री परेशान रहे।
रविवार की रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वाली दानापुर एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल फेयर दो घंटे, मुंबई-कटिहार स्पेशल फेयर तीन घंटे, दानापुर-उधना सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, मगध एक्सप्रेस पौने दो घंटे, देवलाली -दानापुर स्पेशल डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह डाउन की ओर जाने वाली जोधपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, योग नगरी ऋषिकेश- हावड़ा दून एक्सप्रेस तीन घंटे, भटिंडा- बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज- हावड़ा विभूति एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। इसी तरह नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली-गया स्पेशल फेयर आठ घंटे,चंडीगढ़ - धनबाद स्पेशल साढे़ तीन घंटे लेट रही।