पीडीडीयू नगर। तमाम प्रयास के बाद भी ट्रेनाें की लेटलतीफी कम नहीं हो रही है। रविवार को भी अप और डाउनलाइन की ओर जाने वाली ट्रेनें घंटों लेट रहीं। रविवार को दानापुर-मुंबई स्पेशल फेयर छह घंटे, पुरी विकली एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट रही। भुवनेश्वर-आनंद विहार विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने तीन घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार की रात आठ बजे तक अपलाइन की ओर जाने वाली मुंबई-दानापुर समर स्पेशल छह घंटे, मुंबई-कटिहार समर स्पेशल सवा तीन घंटे, उधना-समस्तीपुर समर स्पेशल ढाई घंटे, यशवंतपुर-गया स्पेशल फेयर ढाई घंटे, वापी दानापुर स्पेशल फेयर समर स्पेशल ढाई घंटे लेट रही। वहीं डाउनलाइन की ओर जाने वाली बिकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस सवा घंटे, दून एक्सप्रेस तीन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस सवा घंटे, पुरी-ग्वालियर स्पेशल फेयर तीन घंटे लेट रही। इसी तरह महानंदा एक्सप्रेस तीन घंटे, गया स्पेशल फेयर चार घंटे, दानापुर-मुंबई स्पेशल फेयर छह घंटे, पुरी विकली एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट रही।