फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी बागवानी से आय बढ़ाने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। केवीके सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बागवानी व मशरूम की खेती के बारे में जानकारी दी। बताया कि मशरूम के सेवन से कार्बोहाइड्रेड मिलता है। इससे हड्डी मजबूत होती है। वहीं कम पूंजी निवेश के बदले अच्छे उत्पादन से किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि बागवानी के साथ हल्दी और मूंगफली की खेती कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. एसपी सिंह ने बताया कि ताजे मशरूम में 89 से 91 फीसद पानी, 2.78 फीसद राख, 0.25 फीसद प्रोटीन, 0.07 से 1.67 फीसद रेशा, 0.65 फीसद वसा, 1.30 से 6.28 फीसद कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। मशरूम में बिटामिन बी, बी2 व डी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। साथ ही खनिज तत्व भी पाए जाते हैं। यदि कोई व्यक्ति रोजाना मशरूम का सेवन करे तो उसे हड्डी संबंधी रोग नहीं होंगे। डा. अभयदीप गौतम ने बताया कि मशरूम में काब वेब रोग, वर्टीसीलियम रोग, हरी फफूद व ट्राइकोडर्मा रोग लगता है। इससे फसल बर्बाद हो जाती है। किसान समय रहते कृषि विशेषज्ञों से संपर्क कर दवा आदि का छिड़काव कराएं। डा. दिनेश यादव ने किसानों को बागवानी की खेती के बारे में जानकारी दी। बोले, बागवानी के खेती से किसानों को अच्छा लाभ होगा। दरअसल बागवानी के साथ ही मूंगफली, हल्दी व सब्जी आदि की खेती की जा सकती है। इससे किसानों को दोगुनी आय होगी। वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। अंत में किसानों को सहजन का पौधा भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें