फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से नहीं मिल रही बिजली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। जंगल में टूटे हुए जंफर न बदले जाने विकास खंड के सेमर साधोपुर गांव में छह महीने से बिजली गायब है। इससे नाराज गांव के लोगों ने मंगलवार को विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र ही जंफरों की मरम्मत कराकर विद्युत आपूर्ति प्रारंभ नहीं किए जाने पर नौगढ़ सब स्टेशन का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उप जिलाधिकारी व तहसीलदार से कई बार शिकायत के बाद भी जंगल में टूटे हुए जंफर बदले नहीं गए हैं। इससे गांव तक बिजली नहीं आ पा रही है। विद्युत विभाग के लाइनमैन बिजली मरम्मत और टूटे हुए तार ठीक करने के नाम पर गांव के लोगों से पैसा मांगते रहते हैं। कभी आपूर्ति शुरू होती भी है तो दो दिन के बाद ही चली जाती है। इसके बाद महीनों तक बिजली नहीं आती है। मुख्यमंत्री पोर्टल सहित बिजली उपकेंद्र पर शिकायत करने के बाद सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। मार्च माह से खराब चल रही विद्युत व्यवस्था को छह माह बाद भी ठीक नहीं किया जा सका है। गांव के लोग ढिबरी युग में जीने को विवश हैं। यह भी आरोप लगाया कि तहसील मुख्यालय से दूरी अधिक और जंगलों में बसे होने के कारण अधिकारी और कर्मचारी इधर रुख नहीं लेते हैं। मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर होने के बाद कोई साधन नहीं मिलने के कारण ग्रामीण बार-बार शिकायतें करने भी नहीं जा पाते हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही जंफरों की मरम्मत कराकर विद्युत आपूर्ति प्रारंभ नहीं कीी गई तो वे नौगढ़ सब स्टेशन का घेराव करने को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कमलेश, सुरेश, सुरेंदर, पप्पू केशरी, श्यामसुंदर, रामलाल, राजेश, जितेंद्र, विनोद खरवार, भरत, शिवपूजन, राजेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें