फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए सोमवारी बाजार में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में सोमवारी बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में ठंड के दस्तक देते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं। नगर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन हाईवे के किनारे वाले साप्ताहिक बाजार में भी गर्म कपड़ों की अस्थायी दुकानें सजी हुई थीं। सस्ते कपड़ों की खरीदारी को लेकर बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

दरअसल, हर सोमवार को लगने वाले सोमवार बाजार में सस्ते वस्तुओं की दुकानें लगती हैं। सस्ते सामान पाने के लिए नगर सहित आसपास के गांवों और बिहार प्रांत तक से लोग आते हैं। इस सोमवार को बाजार में गर्म कपड़ों की भरमार देखी गई। लोग श्वेटर, शॉल, जैकेट, मफलर, टोपी और दस्ताने आदि खरीदते देखे गए। इसके अलावा पैंट, जींस, टी शर्ट, शर्ट, लोअर, मोजे आदि की भी जमकर बिक्री हुई। सबसे ज्यादा बिक्री श्वेवटर, शॉल व बच्चों के गर्म कपड़ों की हुई। बिक्री अच्छी होने पर दुकानदार भी संतुष्ट दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें