फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर कांवड़ियों की भीड़, महिलाएं भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बुधवार को कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन से 15 से 20 हजार यात्री सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। इनमें पांच हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल रहीं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

सावन महीने में झारखंड के बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए चंदौली समेत पूर्वांचल से बड़ी संख्या में कांवड़िये जाते हैं। इसमें भी सोमवार को बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक का विशेष महत्व है। बाबा बैजनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़िये बिहार के भागलपुर जिले में स्थित सुल्तानगंज से जल उठाते हैं। यहां से पैदल 105 किमी चलकर बैजनाथ धाम पहुंच कर जलाभिषेक करते हैं। सोमवार को बाबा को जल चढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये पीडीडीयू जंक्शन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। छोटे बच्चे भी पिता-माता के साथ कांवड़ लेकर दिखाई दिए। बुधवार को 15 से 20 हजार कांवड़िये सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। इसमें पांच हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल रहीं। ब्रह्मपुत्र मेल, कुंभ एक्सप्रेस, मालदा टाउन, मगध एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही। आरपीएफ के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। विशेष रूप से महिला कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें