देवी उपासकों के महापर्व शारदीय नवरात्र के आठवें दिन दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा।
शाम
होते होते भक्तों की भीड़ की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति हो गई। भीड़
को संभालने में पुलिस को भी पसीने बहाने पड़े। विभिन्न पंडालों के आसपास
मेला भी लगा।
जहां खूब खरीददारी हुई। देर रात तक पूरा नगर गुलजार रहा।
सप्तमी तिथि की वजह से आधी रात को विशेष पूजा अर्चना की गई। पंडाल में मां
के जयकारे लगते रहे।
नगर में 23 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए
हैं। इन्हें देखने के लिए दोपहर बाद से ही दर्शनार्थी घर से निकलने लगे।
शाम होते होते पंडालों के आसपास भीड़ जमा हो गई।
शाम ढलने के साथ ही
दर्शनार्थियों की भीड़ भी बढ़ने लगी। नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी में
मेला भी लगा। यहां लोगों ने खूब खरीददारी की।
इसी तरह राममंदिर, गल्ला
मंडी, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो, परमार कटरा, जायसवाल भवन, रविनगर,
पटेलनगर, गया कालोनी, मानसनगर, सेंट्रल कोलोनी, बिछुआ मंदिर, अमोघपुर,
तारनपुर, सिकटिया में दुर्गा बाड़ी, नई सट्टी, गुरुद्वारा के समीप सजे
पंडालों को देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आए।
दर्शनार्थी विशाल पंडालों को
निहारते और उनमें स्थापित मूर्तियों को नमन करते रहे। कहीं पर चलायमान
मूर्तियों को देख भक्त जयकारा लगाने लगते। इसी तरह चंदासी में दुर्गा पूजा
पंडाल देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।
पड़ाव संवाददाता के अनुसार ट्रक
एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से पड़ाव में अध्यक्ष विमल यादव की देखरेख
में दक्षिण भारत के ऋद्धि सिद्धि मंदिर की तर्ज पर पंडाल बनाए गए हैं।