नगर के वार्ड नंबर 13 अलीनगर में मां काली का वार्षिक शृंगार किया गया।
विधि
विधान से पूजा अर्चना के बाद मां की आरती उतारी गई।
शृंगार के बाद मां के
दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शृंगार की तैयारी शुरू
हो गई थी। दोपहर बाद मां का फूल मालाओं से शृंगार किया गया।
इसके
बाद विधि विधान से मां काली की पूजा अर्चना की गई। शाम को भजन कीर्तन का
आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने गीतों से लोगों का मन मोहा।
इस
मौके पर शिवचरण यादव,सोनू पांडेय, संतोष यादव, चन्द्रिका यादव, ललित
पांडेय, अरुण पांडेय, सचिन पांडेय, अविनाश तिवारी, श्याम सुंदर पांडेय,
मोनी पांडेय आदि रहे।