फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 308 पहियों वाले ट्रक को देखने हाईवे पर जुटी भीड़

विज्ञापन
सैयदराजा में ओवर डाइमेंशन कार्गो मशीन देखने जुटे लोग। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर 308 पहियों वाले विशेष ट्रांसपोर्टर पर लदी 180 टन वजनी विशाल वेसल मशीन पहुंचते ही हाईवे के किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसे देखने के लिए डेढ़ से दो हजार लोग पहुंच गए। लोग मोबाइल से इसकी तस्वीरें और वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन

अलीनगर निवासी सागर कुमार ने बताया कि यह ट्रांसपोर्टर पिछले कुछ समय से इंस्टाग्राम पर दिखाई दे रहा था। वहीं जावेद अख्तर उर्फ बबलू ने बताया कि उन्होंने पहली बार सड़क मार्ग से इतनी बड़ी मशीनरी गुजरते देखी। भीड़ के कारण हाईवे पर कुछ समय आवागमन भी प्रभावित रहा। बताया गया कि वेसल बेल्जियम से समुद्री मार्ग से ओडिशा पहुंचा था। वहां से विशेष ट्रांसपोर्टर के जरिए झारखंड और बिहार होते हुए इसे उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है।

सैयदराजा में ओवर डाइमेंशन कार्गो मशीन देखने जुटे लोग। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें