ग्रामीणों ने किया रोड जाम।
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से चंदन के पिता प्रखंडु विश्वकर्मा और सरिता विश्वकर्मा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मासूम की मौत से गांव में भी मातमी सन्नाटा छाया है। चंदन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी था।
लतीफशाह बीयर के कुंड में डूबने से युवक की मौत
लतीफशाह बीयर के कुंड में डूबने से शुक्रवार दोपहर महाराजगंज जनपद के कोठीपार थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के निवासी मोहम्मद कैफ (22) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मोहम्मद कैफ के शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के छोटा काजीपुर निवासी तैयब खान की शादी चकिया कोतवाली क्षेत्र के विजयपुरवा गांव निवासी असलम उर्फ नन्हे खां के यहां हुई है। तैयब खान महराजगंज निवासी अपने दोस्त मोहम्मद कैफ के साथ गुरुवार को विजयपुरवा गांव आया था।
शुक्रवार दोपहर विजयपुरवा निवासी सैफ खान के साथ बाइक से लतीफशाह पहुंचा। लतीफ शाह बाबा के मजार पर जियारत करने के पूर्व तीनों कुंड में नहाने लगे। इसी दौरान तैयब डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मोहम्मद कैफ कुंड में कूद गया और वह भी गहरे पानी में चला गया। कुंड में डूबने से कैफ की मौत हो गई।