फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुटुन यादव हत्याकांड का आरोपी कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Tue, 10 Jun 2025 10:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुटुन यादव हत्याकांड में शामिल कुख्यात बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में मंगलवार को धानापुर के मुटुन यादव हत्याकांड में शामिल कुख्यात बदमाश विशाल पासी को पुलिस ने शिकारगंज क्षेत्र के मुडहुआ दक्षिणी गांव के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
मंगलवार की भोर में क्षेत्र के मुडहुआ दक्षिणी गांव के पास पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें विशाल के पैर में गोली लगी, जिससे घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: मेघालय में खुलेगा राज, कैसे 1200 किमी का सफर कर गाजीपुर तक पहुंची सोनम
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस, क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। टीम को सूचना मिली थी कि मुटुन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी और इनामी बदमाश विशाल पासी जंगल में छिपा हुआ है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: मां की ममता हुई शर्मसार, छह साल की बेटी का गला घोंटकर मार डाला, बेटा अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, विशाल ने अपने साथी के साथ मिलकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और बाइक से भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली विशाल के पैर में लगी और वह बाइक से गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने विशाल पासी को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें