फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब पीने से दो की मौत, दो गंभीर

Fri, 16 Oct 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत छित्तमपुर ग्राम सभा के हृदयपुर नयापर गांव की दलित बस्ती में कच्ची शराब पीने से बुधवार की रात दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि गांव के दो अन्य युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 लोगों के अनुसार गांव के चार दोस्तों ने तेरह अक्तूबर को मतदान के बाद शराब पी थी। शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया।  इस मामले में पुलिस ने रेमा गांव से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में एसडीएम सदर और सीओ सदर ने पहुंच कर पूछताछ की।


गांव निवासी सुरेंद्र (28), सुक्खू (18),   जितेन्द्र (23) व सुजीत (19) ने 13 अक्तूबर को वोट देने के बाद दावत की योजना बनायी। अन्य जगह दूकानें बंद होने पर उन्होंने रेमा गांव जाकर कच्ची शराब खरीदी। इसके बाद दूकान से मुर्गा खरीदा। रात में ही चारों ने मुर्गा और शराब का सेवन किया ।
विज्ञापन


 बुधवार की सुबह जागने पर चारों को  उल्टी-दस्त  शुरू हो गई। स्थिति खराब  होने पर परिवार  वालों ने पास के डाक्टर को  दिखाया। डाक्टर ने चारों की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया। जिसमें सुक्खू की मौत अन्यत्र अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान हो गई।

जबकि सुरेंद्र की मौत बीएचयू पहुंचने पर रात दस बजे हो गई। जबकि जितेंद्र और सुजीत की स्थिति में सुधार होने  की वजह से परिवार के लोगों ने उन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

मौके पर पहुंची पुलिस  ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार  को दोपहर बाद एसडीएम सदर  गिरीश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर प्रमोद कुमार  यादव और कोतवाल आनंद कुमार  लेखपाल आदि की टीम के साथ गांव में पहुंच कर  जांच पड़ताल की।

साथ ही अस्पताल में पहुंच कर घायलों से वस्तुस्थिति का जायजा लिया। बाद में डीएम  सुरेन्द्र कुमार और एसपी अमित वर्मा भी अस्पताल में पहुंचे और घायलों से  मुलाकात की।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ प्रमोद कुमार यादव  ने बताया कि पूरा मामला  पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ होगा। हालांकि शुरुआती लक्षण के आधार पर फूड प्वाइजनिंग का केस लग रहा है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें