फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में चोरी

Fri, 18 Mar 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
दूकान में सेंध लगाकर चोरों ने माल पार कर दिया।
विज्ञापन
 स्थानीय बस स्टैंड के समीप कस्बा निवासी कमलेश चौरसिया की पान की थोक दुकान में बुधवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना पुलिस के पिकेट से मात्र बीस मीटर की दूरी पर हुई। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ित ने चौकी में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन

बबुरी कस्बा निवासी कमलेश चौरसिया ने किराए पर कमरा लेकर  दूकान खोली थी। बस स्टैंड मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना अंतर्गत डंवक पुलिस चौकी की सीमा में पड़ता है। स्टैंड पर चौकी पुलिस की पिकेट भी लगती है। बुधवार की रात चोर दूकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए और नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान ले भागे। सुबह आस पास के लोगों ने दूकान  के दीवार में सेंध देखा। मौके पर पहुंचे दूकानदार कमलेश ने बताया कि एक हजार रुपये नकद सहित चालीस हजार हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी गए हैं। 
दुकानदार की तहरीर पर डवक चौकी इंचार्ज बिंदू यादव दल बल के साथ पहुंचे और मौका मुआयना के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मुगलसराय चकिया रोड पर मात्र सौ  मीटर का इलाका डवक चौकी के अंतर्गत पड़ता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें