फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दंपति से बाइक, नकदी लूटी

Fri, 18 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। शादी समारोह से लौट रहे दंपति से तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर बाइक और नगदी लूट ली। पीड़ित ने पुलिस  को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी शहजाद, पत्नी गुलिस्ता के साथ मंगलवार दोपहर गांव गंगेरू में शादी समारोह में शामिल होने गया था। शहजाद ने बताया कि शाम करीब चार बजे गंगेरू से कांधला लौटते समय जब वह गांव गढ़ी श्याम मोड़ के पास पहुंचे, तो पीछे से आए बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। 

उसके साथ मारपीट करते हुए बदमाशों ने 5,300 रुपये और उसकी बाइक लूट ली। आरोप है कि जब उसकी पत्नी ने इन लोगों का विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए । 
विज्ञापन


थाने पहुंचकर शहजाद ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, पुलिस बदमाशों को तलाश         कर रही है।


चालक को चाकू मारकर ई रिक्शा लूटा, बंधक बनाया 
कैराना। सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक को घायल करके ई रिक्शा लूट लिया। चालक को बांधकर सड़क किनारे खेत में फेंक कर बदमाश फरार हो गए। कस्बा कैराना के मोहल्ला इकरामपुरा निवासी इसरार ई रिक्शा चलाकर परिवार पालता है।

बुधवार रात करीब आठ बजे वह कैराना में शामली बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान एक युवक आया और  शामली रोड पर अंबा पैलेस तक जाने के लिए ई रिक्शा में सवार हो गया। कुछ दूरी चलने के बाद दो युवक और रिक्शा में सवार हुए।
विज्ञापन


इसरार ने बताया कि शामली रोड पर जाने के बाद बदमाशों ने उसका रिक्शा रुकवा लिया। उसके साथ मारपीट की तथा पेट में चाकू से प्रहार किया। साथ ही रस्सी से बांधकर सड़क किनारे डाल दिया। इसके बाद उसकी ई रिक्शा लूटकर बदमाश फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद राहगीरों की मद्द से इसरार बंधनमुक्त हुआ, जिसके बाद थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें