फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: खेलते-खेलते कार में घुसा मासूम, दम घुटने से इकलौते बेटे की मौत

Tue, 08 Sep 2020 09:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौली जिले के बलुआ थाना अंतर्गत लक्ष्मणगढ़ गांव में मंगलवार की दोपहर में खेलते-खेलते पांच साल का मासूम विक्की खड़ी कार में घुस गया। कार में घुसने के बाद दरवाजा किसी तरह बंद हो गया और इसके बाद वह कार के दरवाजा से बाहर नहीं आ सका। इससे दम घुटने से मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन


विक्की की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना मंगलवार की दोपहर की है, पहले तो इसे दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी तरह इसकी जानकारी इलाके में होने से खलबली मच गई। मामला पुलिस के संज्ञान में है लेकिन अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

लक्ष्मणगढ़ गांव निवासी रामवृक्ष का पुत्र लड्डू बंगलोर में निजी कंपनी में काम करता है। पत्नी रमिता उर्फ मीरा और उसका इकलौता पुत्र विक्की घर पर ही रहते हैं। रामवृक्ष के घर के बगल में दूसरे की एक कार काफी दिनों से खड़ी है। मंगलवार की दोपहर में विक्की घर से बाहर खेल रहा था। काफी देर बाद भी विक्की वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद घर के बाहर खड़ी कार का दरवाजा खोला गया तो आगे की सीट पर विक्की अचेत पड़ा था। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुमान है कि खेल खेल में विक्की घर के समीप ही लंबे समय से खड़ी कार का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गया होगा और दरवाजा बंद कर लिया लेकिन दरवाजा खोल नहीं सका।

आशंका है कि शीशा आदि बंद होने की वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से माता रमिता उर्फ मीरा सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। 

थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें