फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर शिक्षक की हत्या

Sun, 25 Jan 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शकूराबाद कब्रिस्तान के समीप शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश पड़ाव की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को 24 घंटे की मोहलत दी। चेतावनी दी कि यदि रविवार तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो वह मार्ग जामकर आंदोलन करेंगे। घटना के समय शिक्षक पड़ाव क्षेत्र के जलीलपुर गांव से साइकल से अपने गांव शकूराबाद आ रहे थे।

शकूराबाद निवासी लियाकत अली (52) प्राथमिक विद्यालय भोगवारे में शिक्षक थे। शनिवार की सुबह साइकल से जलीलपुर गांव गए हुए थे। देर शाम लौटते वक्त वह शकूराबाद गांव के कब्रिस्तान के समीप पहुंचे ही थे कि भूपौली की ओर से एक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे और लियाकत से बातचीत करने लगे। तभी उनमें से एक ने लियाकत को गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, बदमाश भाग निकले। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण शव उठाने का विरोध करते हुए जाम लगा दिए। 24 घंटे में हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर ग्रामीण माने।

एसपी मुनिराज जी मौके पर पहुंचे और लियाकत के भाई शौकत से बातचीत की। ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत की कि पिकट पर तैनात सिपाही सुरक्षा की जगह वसूली में लिप्त रहते हैं। किसी वारदात की सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचते हैं।

अगर सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचती तो अपराधी पकड़े जा सकते थे लेकिन वह आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। बाइक सवार अपराधियों को भागने का मौका मिल गया।

कहीं स्कूल का तालाब तो वजह नहीं
ग्रामीणों के अनुसार लियाकत की किसी से कोई दुुश्मनी नहीं रही। हमेशा दूसरे की मदद करने में आगे रहे। लोग चर्चा कर रहे थे कि प्राथमिक स्कूल में बना तालाब कहीं हत्या का कारण तो नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें