भोजापुर गांव निवासी दूधनाथ सिंह के घर में चोरों ने सभी परिवार वालों को कमरे में बंद कर लाखों के आभूषण सहित 40 हजार नगदी और एफडी पार कर दिए। शनिवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल की। इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।
भोजापुर के दूधनाथ सिंह का घर गांव के किनारे है। उनके पुत्र जितेन्द्र सिंह पत्नी शैलजा सिंह अपने छोटे बच्चों के साथ कमरे में सो रहे थे। करीब साढ़े 12 बजे रात को जितेन्द्र सिंह लघुशंका करने के लिए दरवाजा खोलने लगे लेकिन दरवाजा बंद था। शोर मचाकर जब उन्होंने पिता दूधनाथ सिंह को बुलाया तो उनका भी दरवाजा बाहर से बंद मिला। बाद में कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला गया। शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने घटना का मुआयना किया। परिजनों के अनुसार करीब साढ़े तीन लाख के आभूषण और चालीस हजार नगदी व कई बैंकों की एफडी और किसान विकास पत्र चोरी हो हुआ है। वहीं दो दिन पूर्व ही सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर चोरों ने ताला तोड़कर की तीन दुकानों में चोरी की थी। इस बाबत सीओ चिरजीवी मुखर्जी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी हुई है। जांच पड़ताल के लिए कोतवाल को निर्देश दिया गया है।