मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढिया गांव में मंगलवार की देर शाम में मकान
का ताला तोड़ कर नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चुरा
लिए।
चोरी के समय घर पर कोई नहीं था। परिवार के सभी सदस्य घर से
कुछ बहादुरपुर रोड पर स्थित दूकान पर गए थे। दुकान बंद कर सभी सदस्य देर
रात मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। मंगलवार की सुबह पीड़ित ने जलीलपुर
चौकी पर सूचित की। पुलिस ने गांव में पहुंच कर मौका मुआयना किया।
मूल
रूप से हमीरपुर गांव में रहने वाले अरविंद गोखले मढिया गांव में मकान बनाकर
पत्नी आरती और बेटा यश के साथ रहते हैं। अरविंद ने बहादुरपुर रोड पर किराए
के कमरे में जनरल मर्चेंट की दूकान खोल रखी है।
मंगलवार की शाम परिवार के
सभी सदस्य मकान में ताला बंद कर दूकान पर चले गए। इस बीच अंधेरे का फायदा
उठाते हुए चोर घर की चहारदीवारी फांद कर घर में प्रवेश कर गए।
बाद में
चोरों ने सभी कमरों को खंगाल डाला।
चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ कर
अटैची में रखे सोने का हार, सोने का झूमका, चांदी की चार चूड़ी, एक जोड़ी
पायल, चार जोडी बिछिया, चांदी का एक सिक्का, तीन हजार रुपये नकदी, बनारसी
साड़ी सहित अन्य कीमती कपड़े लेकर चलते बने।
मंगलवार की सुबह अरविंद ने
चोरी की सूचना जलीलपुर चौकी को दी। तहरीर लेकर चौकी इंचार्ज ने गांव में
पहुंच कर पड़ताल की और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन
दिया।