फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Tue, 10 May 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग।
विज्ञापन
 स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुरी मोड़ के समीप रविवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप  से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय महिला चिकित्सालय में  भर्ती कराया। 
विज्ञापन

   जहां हालत गंभीर होती देख चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक निवासी संतोष पासवान और पासवान पुनवासी चौहान बाइक से बनारस से मुगलसराय की ओर आ रहे  थे। जैसे ही वे कैलाशपुरी मोड़ से थोड़ा आगे ही बढ़े थे कि पीछे से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे संतोष पासवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और पुनवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

धक्के के बाद चालक मालवाहक समेत भाग गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें