फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: काम में लापरवाही पर नप गए धानापुर एसओ,  वसूली के आरोेप में 3 पुलिसकर्मी निलंबित 

Fri, 11 Sep 2020 03:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

चंदौली पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को विभागीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने बालू लदे वाहनों से वसूली तथा ड्यूटी में लापरवाही पर तीन सिपाहियों को निलंबित किया है। वही धानापुर एसओ को विवेचना निस्तारण में सुस्ती पर लाइन हाजिर कर दिया। एसओ पर करवाई के पीछे पिछले दिनों धानापुर में सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह और पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के बीच हुई नोकझोंक को कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि धानापुर एसओ विनोद कुमार मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना प्रभारी लंबित मामलों की विवेचना में काफी लापरवाह थे।  तीन सिपाहियों पर अवैध वसूली का आरोप है। ड्यूटी के दौरान इनके क्षेत्र में नो इंट्री वाले स्थानों पर बालू लदे ट्रक घुस गए थे।

निलंबित होने वाले सिपाहियों में चकिया के हेड कांस्टेबल जनार्दन सिंह और अलीनगर थाने के जफरपुरवा चौकी पर तैनात अखिलेश व संतोष है। एसपी ने कहा कि लापरवाही व अवैध वसूली कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें