फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में की कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार की देर शाम सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने महेशी गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, रैपर व शीशी आदि बरामद की। पुलिस के पहुंचने से पूर्व तस्कर सहित अन्य लोग वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के महेशी गांव में एक मिट्टी के मकान में भारी मात्रा में कच्ची शराब होने की सूचना पर सीओ ने कोतवाल विद्या सागर प्रसाद और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो सौ लीटर कच्ची शराब, ब्लू लाईम 180 मिली लीटर देशी शराब, 220 अंग्रेजी शराब की बोतल शीशी पैक, रायल स्टैग की 180 मिली लीटर की 327 खाली बोतल, रैपर (स्टिकर) 16 ताव 889 अदद, केमिकल, लेमन फ्लेवर 500 ग्राम, भारी मात्रा में शीशी की ढ़क्कन और एक बाइक बरामद की। वहीं शराब की मिनी फैक्टरी चलाने वाला तस्कर अखिलेश मिश्रा अपने एक सहयोगी के साथ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस बाबत सीओ ने बताया कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें