फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने और उसे जान से मारने के प्रयास पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत कुल दस लोगों पर दजेह उत्पीडन समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोंहडा गांव निवासी नीलम पुत्री स्व. रामबचन का विवाह नवंबर 2017 में पहलमापुर नटौली गांव निवासी प्रदीप विश्वकर्मा के साथ हुआ था। जिसका अप्रैल 2018 में गौना गया। आरोप है कि विवाहिता के ससुराल पहुंचने पर परिवार के लोग दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मायके वालों ने जब उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो विवाहिता के प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। रविवार को विवाहिता नीलम की मां सरोजा देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को ससुरालीजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को उनकी पुत्री को जलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। वादिनी की तहरीर पर पुलिस ने पति प्रदीप विश्वकर्मा, ससुर राम केवल, सास बिमला देवी, जेठ साहबलाल, संजय, संदीप, जेठानी नीतू, पूनम, निर्मला व ननद शर्मिला पर दहेज उत्पीडन अधिनियम व मारपीट आदि की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें