फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में 65 पायदान नीचे खिसकी पीडीडीयू नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर पालिका परिषद 65 पायदान नीचे खिसककर 390वें स्थान पर पहुंच गई है। पिछले वर्ष स्वच्छता रैंकिंग में पालिका 325वें स्थान पर था। लेकिन नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और कागज पर स्वच्छता अभियान का नतीजा रहा कि पालिका की रैंकिंग सुधरने के बजाए और खराब हो गई।
नगर पालिका परिषद को सर्वेक्षण के में 561 अंक और कटेगरी में 25 अंक सर्विस लेवल प्रासेस में नौ अंकों के साथ यह घिसककर 390वें स्थान पर चला गया है। यह हाल तब है जब वित्तीय वर्ष 2017-18 में सफाई विभाग पर लगभग आठ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। वहीं वर्ष 2018- 19 में यह बढ़कर लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये हो गया था। नगर पालिका की पिछले शनिवार को हुई बजट की बैठक में सफाई विभाग पर लगभग 18 करोड़ रुपये अनुमानित खर्च का प्राविधान पास किया गया है। नगर की सफाई व्यवस्था पर करोड़ों खर्च होने के बाद भी जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं सफाई व्यवस्था बेहतर होने के बजाए और खराब हो गई। यह तब है जब सफाई के लिए अभियान के साथ ही वार्डों के बीच सफाई प्रतियोगिता भी कराई गई थी। इसके बाद भी नगर पालिका की रैंकिंग सुधर नहीं सकी। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने कहा कि सफाई व्यवस्था में कहां चूक हुई इस कमी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की ओर से जारी स्वच्छता रैंकिंग की सूची में पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर पालिका का नाम अभी मुगलसराय ही चल रहा है। जबकि पालिका का नाम 2017 में ही मुगलसराय से बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर कर दिया गया था। इसके बाद भी स्वच्छता रैंकिंग की सूची में अभी पुराना नाम ही पालिका का चल रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें