फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में गिरकर बालिका की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के चड़ेरू चौकठा गांव निवासी एक व्यक्ति की दो वर्षीय पुत्री की पानी की टंकी में गिरने के चलते डूबकर गुरुवार की शाम मौत हो गई। काफी देर तक जब बालिका नहीं दिखी तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। पानी की टंकी के पास पहुंचे तो उसका शव उतराया हुआ मिला। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

चड़ेरु चौकठा गांव निवासी शिवशंकर यादव की लगभग दो वर्षीय पुत्री रांक्षी बुधवार तीन बजे घर के बाहर खेल रही थी। खेलते खलते वह कुएं के पास बनी पानी की टंकी के पास चली गई और उसमें गिर गई। टंकी गहरी होने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। देर शाम तक वह नहीं दिखी तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। खोजते खोजते उसकी मां पानी की टंकी के पास पहुंची तो देखा कि उसका शव टंकी में उतराया हुआ है। बेटी का शव देखते ही मां रोने बिखलने लगी। शोरगुल सुनकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। बालिका के शव को पानी के टंकी से बाहर निकाला और बगैर उसका पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें