फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चटकी लाठियां, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार की सुबह मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को मारपीट करपहले से घात लगाये बैठे लोगों ने एक युवक को बुरी तरह से मार पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित के पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

हसनपुर गाव निवासी रविंद्र यादव उनके पटीदारों से भूमी विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में नोकझोक हुई थी। उस समय अन्य रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता करा दिया था। शनिवार की सुबह खेतों की ओर गए रविंद्र यादव को जमकर लात घूंसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। रविंद्र की पत्नी किरन ने इसकी सूचना 100नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़ित ने बलुआ थाने में दो पटीदारों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें