फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की तीन दुकानों पर चोरों ने बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के ककरैत गांव स्थित अंग्रेजी, देशी व बीयर की दुकान में शनिवार की रात चोरों ने एक लाख आठ हजार रुपये सहित कई बोतल शराब पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का पता चलने पर दुकानों के मालिकों ने रविवार की शाम कंदवा थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिसमामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि तीनों दुकानों के सेल्समैन शनिवार को निर्धारित समय पर दुकान बंद कर चले गए। रात को किसी समय चोर दुकानों पर लगे शटर का ताला तोड़कर घुस गए। चोरों ने अंग्रेजी शराब की दुकान से 60 हजार रुपये और वार पेटी शराब, देशी शराब की दुकान से 15 सौ रुपये नकद व 25 शीशी शराब और बीयर की दुकान से 33 हजार रुपये नकद व दो पेटी केन लेकर फरार हो गए। रविवार की दोपहर दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैनों ने दुकान का ताला टूटा और समान गायब देख दुकान मालिकों को सूचना दी। दुकान मालिकों ने शाम को कंदवा थाने पर चोरी की तहरीर दी। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें