फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसी सहेलियों ने एक की बचा ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मैनपुर गांव के तालाब में डूबने से जहां चार सहेलियों की मौत हो गई वहीं साहसी सहेलियां एक की जान बचाने में भी कामयाब रहीं। राजापुर प्रथम गांव की विमला पटेल (15) सहेलियों की मदद से ही मौत के मुहं से बच निकली।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर गांव की सहेलियां नहाने के लिए तालाब जाने के लिए तैयार हुई तो रास्ते में विमला उस वक्त घर में झाड़ू लगा रही थी। सहेलियों ने उसके घर के बाहर से ही आवाज लगाई कि चलो नहाने के लिए तालाब पर चलते है। विमला ने घर पर काम अधिक होने की बात कहते हुए तालाब जाने में असमर्थता जताई। इतने में पूजा ने उसके हाथ से झाड़ू छीन लिया और खुद उसके घर की सफाई में जुट गई। सहेलियों की जिद पर विमला भी उनके साथ नहाने के लिए चल दी। सभी सहेलियां तालाब पर बनी पक्की सीढ़ी पर ही नहा रही थी। सीढ़ी पर काई लगने के कारण सात वर्षीय बच्ची अमीषा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी तो अन्य सहेलियां उसे बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गई और तालाब की गहराई अधिक होने के चलते चार लड़कियां डूबने लगी तो विमाल भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतरी लेकिन वह भी डूबने लगी। सीढ़ी पर मौजूद अन्य सहेलियों ने शोर मचाने के साथ साथ दुपट्टं की लड़ी बनाकर उसका एक सिरा पानी में फेंक दिया। जिसे विमला ने पकड़ लिया और उसके सहारे सहेलियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें