फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी को चाकू मार कर छीने मोबाइल और रुपये

विज्ञापन
Railway worker
विज्ञापन

विज्ञापन

मुगलसराय। नगर के मालगोदाम के समीप शुक्रवार की रात ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी को चाकू मार कर बाइक सवार बदमाशों ने रुपये और मोबाइल छीन लिए। घटना के बाद बदमाश पटपरा की ओर भाग निकले। रेलकर्मी को इलाज के लिए रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ सीनियर डीएमई और मंडल रेल प्रबंधक ने भी अस्पताल पहुंच कर पीड़ित का हाल चाल पूछा। इस घटना से रेलकर्मियों में गुस्सा है।
मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जनपद के हसपुर टनकुटी निवासी विजय कुमार पुत्र रोहित सिंह मुगलसराय रेलवे मंडल में कैरेज विभाग में टेक्निशियन थ्री पद पर तैनात है। वह गल्ला मंडी में एक अन्य युवक के साथ किराए के मकान में रहते है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे वह साइकिल से डिपार्चर यार्ड में ड्यूटी के लिए जा रहा था। वह मालगोदाम स्थित पोखरे के समीप पहुंचा था तभी पीछे से एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसे रोक दिया। विजय के साइकिल रोकते ही मुंह बांधे युवकों में से एक ने चाकू से वार कर दिया। चाकू विजय के गर्दन पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस बीच दूसरे युवक ने उसके जेब से मोबाइल सेट और दो हजार रुपये निकाल लिए और पटपरा की ओर भाग निकले। रात होने की वजह से शोर मचाने पर भी कोई नहीं पहुंचा। विजय किसी तरह साइकिल चलाता हुआ वापस कमरे पर पहुंचा। यहां साथी युवक के साथ लोको चिकित्सालय पहुंचा। यहां से उसने सौ नंबर पर डायल कर पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। चाकू मारकर छिनैती की सूचना मिलते ही रेलकर्मियों में खलबली मच गई। शनिवार की सुबह ईस्ट सेंट्रल रेल मजदूर यूनियन, ईस्ट सेंट्रल रेल कर्मचारी यूनियन सहित अन्य यूनियन के पदाधिकारी पहुुंच गए। सूचना पाकर डीआरएम पंकज सक्सेना, सीनियर डीएमई श्रवण कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर हाल चाल पूछा। इस मामले में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल का कहना है कि अभी पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं रेल कर्मी
मालगोदाम में चाकू बाजी की घटना से रेलकर्मी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अस्पताल पहुंचे ईसीआरएमयू के जोनल अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। यूनियन नेताओं ने इस घटना की जांच कर दोषियों को पकड़ने और रेल कर्मियों के सुरक्षा की मांग की। इस मौके पर अशोक सिंह, सुरज कुमार, पवन कुमार, संतोष गोंड, एसवी सिंह, अनिल पांडेय, विजय कुमार, पप्पू कुमार, मजनू राम, देवानंद तिवारी, रामचंद्र, एके सिंह रहे। इसी तरह ईसीआरकेयू के श्रीराम सिंह, गुलाम सेफ्टन, प्रवीण कुमार, जफर अली, उमाशंकर सिंह, सुनील कुमार, डीके गुप्ता, एके राय ने भी रेलकर्मियों के सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है घटनाएं
मुगलसराय। मालगोदाम पोखरे के बाद रेलकर्मी को चाकू मारने की घटना नई नहीं है। अभी मई माह में ही मालगोदाम में तकनीकी मैनेजर सपन डे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके पहले भी कई बार छिनैती की घटनाएं हो चुकी है। यहां के सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे पुलिस चौकी के अलावा आरपीएफ यार्ड पोस्ट की भी है लेकिन न तो लोकल पुलिस गश्त करती है और न ही रेलवे पुलिस ही दिखती है। इसको लेकर रेकर्मियों में गुस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें