फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 फीट नीचे खाईं में पलटा डंपर, चालक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो नौगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव के धर्मेंद्र यादव (28) की डाला में डंपर पलट जाने से दर्दनाक मौत हो गई। वह खलासी का काम करता था। शनिवार को वह डाला से डंपर पर बालू लोडकर पहाड़ी चढ़ रहा था। इस बीच डंपर अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट नीचे गहरी खाईं में पलट गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने के बाद परिवार वाले घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

ग्राम सभा मरवटिया के बच्चा लाल यादव के तीन बेटे एवं पांच बेटियों में दो पुत्रों की दो साल पहले ही हो चुकी है। घर में धर्मेंद्र इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह गांव के ही अपने चाचा के लड़के ड्राइवर रामअवध के साथ डंपर पर खलासी का काम करता था। गाड़ी बालू लोड करके पहाड़ पर चढ़ रही थी कि अचानक डंपर अंसतुलित होकर 200 फीट गहरी खाई में चली गई। घटना की जानकारी के बाद सोनभद्र पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे शव को बाहर निकाला गया। उसके पास से मिले आधार कार्ड और मोबाइल के जरिए नौगढ़ परिवारजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के ऊपर जैसे कि दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता का रो-रो कर के बुरा हाल था उधर पत्नी अनीता रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। दो साल की बेटी खुशी को तो अभी पता भी नहीं है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। धर्मेंद्र यादव की शादी पांच साल पहले अनीता से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें