चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव में शनिवार की रात ग्रामीणों के जगने के चलते चोर अपने मंसूबे में नाकाम हो गए। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया, लेकिन रात का लाभ लेते हुए भागने में सफल हो गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंच पुलिस से रात्रि गस्त बढ़ाने की मांग।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव निवासी मदन राय के घर में शनिवार की रात चोरी के नियत से चोर पहुंचे थे, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। हुआ यूं कि मदन की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वे सो नहीं पाए थे। घर के पास कुछ लोगों की उन्हें आहट लगी तो दरवाजा खोलकर बाहर आ गए। इसी दौरान वहां आधा दर्जन की संख्या में अज्ञात लोग दिखाई दिए और बाहर निकलते ही वहां उपस्थित चोर ने मुंह पर लाइट जला कर ईट से प्रहार कर दिया। पर संयोग अच्छा था कि ईट नहीं लगी। इसके बाद मदन ने सोर मचाना शुरू किया तो परिजन संग आस पास के लोग जाग गए। जगते ही चोर वहां से भागने लगे लोगों ने पीछा किया, लेकिन रात का लाभ उठाते हुए चोर भाग निकले। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौक पर पुुलिस पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गई। सुजीत सिंह पप्पू, अशोक त्रिपाठी, चंद्रदेव व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कुुछ गांवों में फेरी करने वाले कई दिनों से मदन राय के घर के आस पास घूमते दिखाई दिए थे। पुलिस रात्रि की गस्त को बढ़ाए, ताकि लोगों सुरक्षित रह सके।