फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जनपद में कई स्थानों पर दिवाली पर अगलगी की घटनाओं में लाखों रुपये का सामान जल गया। नगर में एक दवा के गोदाम में दिवाली की रात 12 बजे के लगभग आग लगने से लाखों रुपये की दवा जल गई। वहीं शुक्रवार की सुबह अलीनगर व चकिया में झोपड़ियों में आग लगने से हजारों रुपये की गृहस्थी की वस्तुएं जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

नगर के पूर्वी बाजार के एक कटरा की ऊपरी मंजिल पर स्थित इंडिया मेडिकल स्टोर में रात 12 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से आग लग गई। बाजार के बीच स्थित दुकान में आग लगते ही समीप के दुकानदारों ने दुकान स्वामी को इसकी सूचना दी। दुकानदार फायर स्टेशन को जानकारी देकर दुकान पर पहुंचा। कुछ ही देर बाद पहुंचे फायरकर्मियों ने अगल-बगल की दुकानों से पानी लेकर अन्य लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। भुक्तभोगी राकेश कुमार चौरसिया के अनुसार दुकान में रखी लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की दवा, दुकान का लाइसेंस व अन्य जरूरी कागजात जल गए हैं।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से एक रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया। गांव निवासी रामबचन राम की घर के बाहर बनी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग से झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। इसकी सूचना भुक्तभोगी ने यूपी 100 व फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन

पड़ाव संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के चौरहट गांव के समीप गुरुवार की रात रहस्यमय परिस्थिति में दो गुमटियों में आग लग गई। इससे उनमें रखा हजारों रुपये का सामना जलकर राख हो गया। गांव निवासी बंशी ने दो गुमटियां बनाकर उन्हें जोगेंदर व बहत्तर को किराए पर दिया है। एक गुमटी में जोगेंद्र ने खिलौने व दूसरी में बहत्तर ने सब्जी की दुकान खोल रखी है।
चकिया संवाददाता के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित एक घर में गुरुवार की रात आग लगने से हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल विभाग को सूचना देने के बावजूद फायरकर्मियों के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंचे 100 नंबर डायल के पुलिसकर्मी मौका मुआयना कर चले गए।
कोतवाली से लगभग पांच सौ मीटर की दूर गांव में अर्जुन की दाना भुनने की दुकान में गुरुवार की रात दुकान से आग की लपटें निकलते देख ग्रामीणों ने पानी व बालू डालकर आग पर काबू पा लिया।
कोट-
लालपुर व पड़ाव के लिए फयर रोधी वाहन भेजे गए थे। लंबी दूरी होने के कारण वाहनों के पहुंचने तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। सुभाष सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें