फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर रूम और ओटी में लगी आग, लाखों का सामान नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ओटी और स्टोर रूम में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की घटना से स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना में स्टोर रूम और ओटी में रखा मेडिकल से संबंधित लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

कस्बा स्थित पीएचसी के परिसर में बने ओटी और स्टोर रूम में सोमवार की शाम लगभग चार बजे धूआं उठता देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग की लपटें काफी तेज हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संदीप सिंह, फर्मासिस्ट अजय सिंह, अनूप मौके पर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। डॉक्टरों के अनुसार कमरों में रखे बेड, व्हील चेयर, दवाइयां, आलमारी, बक्सा, पैड, इंजेक्शन, बेडशीट, सहित लाखों रुपये का सामान राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार स्टोर रूप और ओटी के पीछे झाड़ियां थी जो कि नशेड़ियों का अड्डा बन चुका था। उन्होंने संभावना जताई कि नशेड़ियों की हरकत से ही कमरों में आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें