फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा, मोबाइल और नकदी के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर से ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से नकदी, चोरी की मोबाइल के साथ विदेशी मुद्रा बरामद हुई हैं। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी गुरुवार की रात स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। अभियान के तहत उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, गिरजाशंकर, कांस्टेबल अभिषेक पांडेय, विरेन्द्र प्रसाद और संतोष यादव रात डेढ़ बजे प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पश्चिमी छोर पर तीन संदिग्ध युवक दिखे। तीनों को पकड़ कर सामान की तलाशी ली गई तो उनके पास से तीन मोबाइल, साठ पाउंड (विदेशी मुद्रा) और 10 हजार एक सौ रुपये नकद बरामद हुए। तीनों ने अपना नाम संजय डोम उर्फ गुंडवा, बाबा डोम और भोला डोम निवासी कांशीराम आवास शिवपुर वाराणसी बताया। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तीनों लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुरा रहे थे। कई विदेशी यात्रियों का सामान भी तीनों ने चुराया है। इनकी काफी समय से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें